अंतिम अपडेट / Last updated: 12 अगस्त 2026
सफाई साथी एक मुफ़्त, भारत-व्यापी नागरिक-रिपोर्टिंग टूल है जो गंदगी/सफाई से जुड़ी शिकायतें दर्ज करने, सही अधिकारी तक रूट करने, जवाब न मिलने पर अपने-आप एस्केलेट करने, और नागरिक द्वारा after-फोटो से सत्यापन कराने का काम करता है। यह कोई सरकारी सेवा नहीं है और सफाई कराने की गारंटी नहीं देता — कार्यवाही संबंधित अधिकारी (नगर पालिका, ज़िला/राज्य निकाय) की ज़िम्मेदारी है।
SafaiSathi is a free, India-wide citizen-reporting tool that files sanitation complaints, routes them to the right authority, auto-escalates unanswered ones, and lets citizens verify a cleanup with an after-photo. It is not a government service and does not guarantee that anything gets cleaned — that responsibility belongs to the relevant authority.
रिपोर्ट या सत्यापन भेजकर आप हमें फोटो व विवरण सार्वजनिक रूप से दिखाने और शिकायत के रूप में अधिकारियों/तीसरे पक्षों (जैसे CPGRAMS) तक पहुँचाने की अनुमति देते हैं। सामग्री की सटीकता व वैधता की ज़िम्मेदारी भेजने वाले की है।
सेवा "जैसी है" (as-is) उपलब्ध है। हम सेवा की निरंतर उपलब्धता, त्रुटिहीनता, किसी शिकायत पर कार्यवाही, या रूटिंग इंजन में मौजूद संपर्कों की पूर्णता की गारंटी नहीं देते — जहाँ हमारे पास सत्यापित संपर्क नहीं है, वहाँ शिकायत सिर्फ़ राष्ट्रीय CPGRAMS चैनल से दाख़िल होती है। किसी भी प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष नुक़सान के लिए संचालक उत्तरदायी नहीं होंगे।
हम सेवा या ये शर्तें कभी भी बदल/बंद कर सकते हैं। बड़े बदलाव इसी पेज पर दिखेंगे।
ये शर्तें भारतीय क़ानून के अधीन हैं; क्षेत्राधिकार बलिया, उत्तर प्रदेश।
← होमपेज · राष्ट्रीय डैशबोर्ड · प्राइवेसी पॉलिसी · स्रोत / Sources